IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*पीएससी भर्ती में भारी भ्रष्टाचार अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के पुत्रों को बनाया गया डिप्टी कलेक्टर*

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है

सूची को निरस्त कर निष्पक्ष जांच के लिए भाजयुमो कबीरधाम ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कवर्धा। विगत दिनों छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा रिजल्ट जारी किया गया जिसमें भारी भ्रष्टाचार करते हुए कांग्रेस नेताओं के पुत्र एवं अधिकारियों के लड़की लड़कियों को डिप्टी कलेक्टर सहित और अन्य पदों से नवाजा गया है

पीएसी के अध्यक्ष टामन सोनवानी के ऊपर पहले से भ्रष्टाचार के गंभीर मामले दर्ज हैं जिनकी जांच चल रही है लेकिन भूपेश सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए टामन सोनवानी को यथावत रखकर पीएसी भर्ती में भारी धांधली एवं भ्रष्टाचार कर प्रदेश के प्रतिभावान युवा छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
अपने पुत्र को ही 7वा रैंक दिलवा दिया

भाजयूमो जिला अध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि
आज भाजयुमो कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने भी पी.एस. सी.परीक्षा में हुए भर्ती की प्रक्रिया को रद्द कर पुनः नए सिरे से परीक्षा की मांग की । अगर शासन समय रहते उचित निर्णय लेकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं नई भर्ती प्रारंभ नहीं करती है तो भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा

जिसमे मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री ठाकुर पियूष सिंह,जिला महामंत्री सचिन गुप्ता, योगेश चंद्रवंशी नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडे,हेमचंद चंद्रवंशी,देवा चौबे,दुर्गेश श्रीवास,सुरेश ठाकुर,योगेश ठाकरे,सौरभ शर्मा,दीपक ठाकुर,मुकेश सेन,कार्तिक सोनी,राकेश मानिकपुरी,अमर लहरे और साथ में सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!