IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बैरक में आयोजित तेंदूपत्ता जनचौपाल में शामिल होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनका हक़ दिलाने के लिए प्रदेश भर में हो रहे जनचौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का आगमन आज भाजपा मंडल बोड़ला के ग्राम बैरक में हो रहा है. जहां वे तेंदू पत्ता संग्राहक आदिवासी भाई बहनों की आवाज बुलंद करेंगे. उक्त कार्यक्रम में उनके साथ लोकसभा राजनांदगॉव सांसद संतोष पाण्डे, पूर्व सांसद राजनांदगाव अभिषेक सिंह,  विजय शर्मा प्रदेश महामंत्री भाजपा, विकास मरकाम प्रदेश अध्यक्ष अनु जन जाति मोर्चा, जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। अपने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम बोड़ला आगमन के चलते जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह का वातावरण है. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वागत में बाइक रैली का आयोजन किया है जो अध्यक्ष जी की अगवानी करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जायेंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने उक्त जन चौपाल कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ-ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता बंधु / भगिनी को आमंत्रित किया है. उक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा ने दी।

You missed

error: Content is protected !!