IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव. शहर के पॉश कॉलोनी लक्ष्मी नगर की सड़कें जर्जर हालात में है सड़क के किनारे एप्रोच रोड सही नहीं होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आए दिन एप्रोच रोड सही नहीं होने के चलते कॉलोनी के दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है वही छोटे बच्चे भी आए दिन दुर्घटनाओं की चपेट में आ रहे हैं इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आज कॉलोनी के रहवासियों ने महापौर हेमा देशमुख से मिलकर जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग रखी है.

बता दें कि लक्ष्मी नगर में कई मूलभूत सुविधाएं रहवासियों को नहीं मिल पा रही है लगातार लक्ष्मी नगर के निवासी कॉलोनी में सड़क गेट एवं सामुदायिक भवन मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है सालों से ऐसी ही अवस्थाओं के चलते कॉलोनी के रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद इसके अब तक समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है इस मामले को लेकर के आज लक्ष्मी नगर के निवासियों ने कांग्रेस नेता और श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में महापौर हेमा देशमुख से मुलाकात कर कॉलोनी के भीतर व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग रखी है चार प्रमुख बिंदुओं पर मांग करते हुए कॉलोनी के रहवासियों ने महापौर को ज्ञापन भी सौंपा है.

सामुदायिक भवन में रंग रोगन तक नहीं

कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं को लेकर पहुंचे उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने बताया कि कॉलोनी में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है लेकिन अब तक उस भवन में रंग रोगन तक नहीं किया गया है जिसके चलते भवन अब तक जर्जर हालात में है इसके अलावा सामुदायिक भवन में टाइल्स लगाने की भी मांग लंबे समय से कॉलोनी के निवासी कर रहे हैं जिस पर नगर निगम ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है उन्होंने बताया कि महापौर हेमा देशमुख से मिलकर कॉलोनी के प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा की है चर्चा में कॉलोनी की सभी समस्याओं को उन्हें विस्तार से बताया गया है जिस पर महापौर हेमा देशमुख में आश्वासन देते हुए कहा है कि कॉलोनी की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा. मांग पत्र सौंपने के दौरान प्रकाश शुक्ला नरेश गंजीर डीके ठाकुर मुन्ना साहू राजेश अग्रवाल सुरेंद्र शुक्ला नरेंद्र शुक्ला मनीष मेजोरवार संतोष बख्शी एनके साहू सुदीप रॉय श्रीमती दामिनी साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

रहवासियों की यह है प्रमुख मांगे

0 कॉलोनी में जल्द से जल्द हो मंदिर निर्माण

0 गार्डन में लगे गेट को शीघ्र लगाने

0 कॉलोनी के सीसी रोड के किनारे व मंदिर परिसर में चेकर टाइल्स लगाने की मांग

0 कॉलोनी के किनारे खुले भाग में ओपन जिम की स्थापना

You missed

error: Content is protected !!