IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर वरिष्ठ पत्रकार की बेटी की शादी समारोह में शामिल हुए

कवर्धा। राज्य सरकार के वन,परिवहन, आवास,पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के वरिष्ठ पत्रकार दुखहरण सिंह ठाकुर की सुपुत्री नेहा ठाकुर की शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए उपहार भी भेंट किए। श्री अकबर ने कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम नेवारी स्थित ठाकुर निवास में पहुंच कर वरिष्ठ पत्रकार के पूरे परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की और सभी का हाल-चाल जाना।

इस अवसर पर राज्य क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, पिताम्बर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनधियों ने भी ठाकुर निवास पहुंच कर पत्रकार दुखहरण सिंह ठाकुर को उनकी बेटी की शादी की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

You missed

error: Content is protected !!