IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/डोंगरगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 11.03.23 को प्रार्थिया पायल साहू निवासी गुंगेरीनवागांव थाना डेंगरगांव की थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 09.03.2023 की रात्री मे कोई अज्ञात चोर घर मे घूसकर घर मे रखे सोने चांदी के जेवरात एंव नगदी रकम व आवश्यक दस्तावेज जुमला कीमती 45,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभीषेक मीणा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले एंव उपपुलिस अधीक्षक राजनांदगांव नेहा वर्मा को देकर उनके आवश्यक दिशानिर्देशन  में थाना प्रभारी निरी0 भरत बरेठ के नेतृत्व मे प्रकरण के आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबीर मामुर कर पुलिस टीम रवाना हुई। विवेचना के अज्ञात चोर माल मशरूका का पता तलाश किया जा रहा था तभी जरिये मुखिबीर सुचना मिली की ग्राम गुंगेरी नवागांव निवासी 1. भानुप्रताप कुंजाम पिता मणीराम कुंजाम, उम्र 21 वर्ष, 2. निलेश मंडावी पिता समारू मंडावी, उम्र 18 वर्ष, 3. लुमेश मंडावी पिता खेमलाल मंडावी, उम्र 34 वर्ष के द्वारा एक-दो दिन से गांव के दुकान में आकर आय से अधिक पैसा खर्चा करने लगे है कि सूचना पर संदेहियों को तलब कर पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा दिनांक 09.03.2023 को प्रार्थिया पायल साहू पति स्व0 हेमचंद साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी गुंगेरी नवागांव के सुने मकान पर जाकर रात्री में घर में लगे ताला को तोडकर अन्दर प्रवेश कर चोरी करना कबुल किया। मौके के गवाह के समक्ष मेमोरण्डम कथन, जप्ती की कार्यवाही की गई आरोपियो के कब्जे से चोरी गये 04 जोडी चांदी का पायल, 06 नग सोने की पत्ती, 01 नग मोबाइल सैमसंग कम्पनी एवं सात सौ रूपये को बरामद किया गया। आरोपियो का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से आरोपी भानुपताप कुंजाम, निलेश मंडावी, लुमेश मंडावी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी0 भरत बरेठ , सउनि0 शब्बीर खान , देवकुमार रावटे, विजय साहू , आर0 कौशल सुधाकर , चोवा लाल यादव , सत्येन्द्र डाहिरे की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!