कबीर की धरती को शराब की धरती बनाने की तैयारी में है कांग्रेस सरकार : जोगी कांग्रेस
जोगी कांग्रेस ने लगाया कांग्रेस सरकार पर आरोप,कहा एथेनाल प्लांट में शराब बनाने की तैयारी
कवर्धा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला कबीरधाम द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि हमारा जिला जो कबीर की धरती है उसे भूपेश बघेल द्वारा शराब की धरती बनाने का काम किया जा रहा है प्रेस को संबोधित करते हुए अजीत जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडरिया युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने कहा कि 2018 में शराब बंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार आज हमारे जिले में भोरमदेव एथेनॉल प्लांट के नाम पर अघोषित रूप से शराब बनाने का काम करने वाली है।
जिस तरह से हमारी 100 एकड़ जमीन को पानी के मोल पर मात्र 5.27 करोड़ रुपये वार्षिक आय पर 30 साल के लिए छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली वनशीड ग्रुप के सी डी एल (छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज लिमिटेड ) के सहायक उपक्रम एन के जे बायो फ्यूल को दिया गया है उससे स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में एथेनॉल की जगह शराब ही बनाया जाएगा।


