IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
सीबीआई जांच की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सौपा ज्ञापन
कवर्धा के ग्राम हरमो में हुआ था बलवा , धारा हटाने की मांग

कवर्धा – शुक्रवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला इकाई द्वारा जारी ज्ञापन में बताया गया कि राजानवागांव में आमसभा एंव प्रदर्शन कर ग्राम हरमो के आस्था स्थल में सामाजिक आस्था के प्रतीक सतरंगी झंडे का अपमान करने वालो की गिरफ्तारी के मांग को लेकर कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अलावा गोंगपा के अनुसांगिक संगठन जी.एस.यू/ गोंडवाना मातृशक्ति संघ/गांेगपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता शामिल हुये थे।
यह कि उक्त आंदोलन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के पश्चात जब गोंगपा के प्रतिनिधि मंडल के दस सदस्यों को ग्राम पंचायत हरमो के आस्था स्थल पूजा अर्चना के लिए जाना था। तब ग्राम पंचायत जाते समय आसामाजिक तत्वो के द्वारा गोंगपा प्रतिनिधि मंडल पर पत्थरों से हमला कर दिया गया और हमला की सूचना पर जब गोंगपा कार्यकर्ता बीच बचाव हेतु ग्राम पंचायत हरमो पहुंचे तो पुलिस प्रशासन के द्वारा गोंगपा कार्यकर्ताओं पर एक तरफा लाठीचार्ज कर गंभीर चोट पहुंचाया गया एंव 60 लोगो को विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही गोंगपा कार्यकर्ताओ को आसानी से जमानत न मिले, इसलिए दुर्भावना पूर्वक आई.पी.सी. की धारा 307 (हत्या के प्रयास) जैसे गंभीर धारायें जोंडे गये है। इस मामले में उक्त धारा को हटाने व सीबीआई जांच की मांग को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री, केन्द्रीय मानवाधिकार आयोजन के अध्यक्ष, माननीय मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, मुख्य सचिव, मुख्य सचिव गृह मंत्रालय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामेश्वरी धुर्वे, जगोतिन, सुखराव, शिवचरण, देबीसिंह, रामजी, हिरऊ, कलेश्वर सहित अन्य उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!