IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे को लेकर विधायक कार्यालय का किया घेराव,पुलिस और भाजपाइयों के बीच हुआ झूमाझटकी

 कवर्धा। मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत भाजपा छत्तीसगढ़ में विधानसभावार आंदोलन कर रही है। इसी प्रकार कवर्धा विधानसभा में विधायक कार्यालय का घेराव और सभा का आयोजन गांधी मैदान में किया गया, जिसमे प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन एक दिवसीय पर कवर्धा पहुंचे। इसी कड़ी में गांधी मैदान में जिला अध्यक्ष अनिल सिंह और विजय शर्मा प्रदेश महामंत्री ने आंदोलन की अगुवाई की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ वंचित हितग्रहियों ने रैली की शक्ल में कांग्रेस विधायक मोहम्मद अकबर कार्यालय घेराव किया।

प्रधानमंत्री आवास के मुद्दों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक दफ्तर का किया घेराव, दफ्तर पहुँचने से पहले पुलिसकर्मियों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोका इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी हुई साथ ही भाजपा के लोगो
ने सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की प्रधानमंत्री मंत्री आवास देने की मांग की विधायक दफ्तर को ताले जड़ने की कोशिश की।

इसी दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

You missed

error: Content is protected !!