IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पीएम आवास के उत्कृष्ट निर्माण पर सहसपुर लोहारा के शेख कलीम को मिला प्रथम पुरस्कार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदान की 25 हजार रूपये की चेक राशि
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने नगर पंचायत को दी बधाई

कवर्धा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गये मकान में उत्कृष्ट निर्माण पर कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत ने अपनी सफलता के झण्डे गाड़े हैं। लोहारा के शेख कलीम को छत्तीसगढ़ प्रदेश में मकान के उत्कृष्ट निर्माण के लिये प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। शेख कलीम ने राजधानी रायपुर में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित गौरव समागम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कार स्वरूप रूपये 25 हजार की चेक राशि सौंपी।
मुख्यमंत्री से प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात शेख कलीम सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती अनारा बाई साहू, उपाध्यक्ष अजय यादव तथा समाजिक कार्यकर्ता मुखी राम साहू के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय पहुंचे तथा उन्हें पुरस्कार में मिली चेक राशि दिखाई। कैबिनेट मंत्री ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले शेख कलीम, सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों, अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

You missed

error: Content is protected !!