जिले में अब तक 857 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा 24 अगस्त 2021- बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 24 अगस्त सुबह 8 बजे तक की स्थिति में 857.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 1158 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 607 मि.मी. वर्षा साजा तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानखम्हरिया तहसील मे 1084 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 690 मि.मी. वर्षा तथा नवागढ़ तहसील मे 750 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
