IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया, मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों का होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

कवर्धा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी वर्ष 2023 का ध्वजारोहण एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में होगा। राष्ट्रीय पर्व का यह आयोजन गरिमामय एवं हर्षाउल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं विधि विधायी मंत्री  मोहम्मद अकबर होगे। कैबिनेट मंत्री अकबर निर्धारित समयानुसार 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे इसके बाद राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कलेक्टर ने अतिथियों और आमंत्रित गणमान्य नागरिकों की बैठक व्यवस्था का भी जायजा लिया। तीन वर्षों बाद इस वर्ष राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याण तथा लोकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। उन्हांने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए है। आयोजन का अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को सुबह किया जाएगा।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर वनमंडलाअधिकारी चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों का अलग-अलग दायित्व भी सौपा है। जिला पंचायत को संम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए है। पुलिस अधीक्षक को ध्वाजारोहण, सलामी, मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के लिए वाहन एवं अन्य आवश्यक संपूर्ण व्यवस्था तथा ध्वजारोहण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां, झंडा कोड का पालन सुनिश्चित एवं पार्किग व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर श्री महोबे ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में जिले के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 का आयोजन पूरे जिले में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!