IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी के बिलासपुर आगमन पर संगठन ने किया भव्य स्वागत

बिलासपुर। आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ के मुख्य संरक्षक छ. ग. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी के बिलासपुर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उनका गरिमामय स्वागत किया गया.
संगठन के पदाधिकारियों ने श्रद्धेय महंत रामसुंदर दास जी से विप्र समाज के हितार्थ एवं आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के विस्तार एवं आगामी आयोजन के संदर्भ में चर्चा कर उन्हें संगठन की कार्ययोजना से अवगत कराया.
इस अवसर पर आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी रेखेंन्द्र तिवारी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, यूथ विंग के प्रदेश सचिव सूर्यकांत पांडे, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पांडे, अक्षत तिवारी, अन्नू तिवारी, इत्यादि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!