IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर 21 अगस्त 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने जिले के विकास एवं नव घोषित जिले मोहला-मानपुर-चौकी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, इसलिए नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत छुरिया की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती प्रभा रमेश साहू सहित श्री किशन वैष्णव, श्री उत्तम, श्री चुम्मन साहू, श्रीमती दशमत उत्तम जंघेल, रमेश साहू,  मनोज सिन्हा एवं  मनोज वर्मा मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!