IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भाजपा के द्वारा पाकिस्तान के मंत्री का किया गया पुतला दहन

कवर्धा। आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सिग्नल चौक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पाकिस्तान के मंत्री द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किया गया। प्रधानमंत्री जी के लोकप्रियता को ये लोग पचा नही पा रहे है और बौखला कर अनर्गल बयानबाजी पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किया गया है। जिसके विरोध में आज पूरे देश सहित कवर्धा जिले में भी भाजपा के द्वारा पाकिस्तान के मंत्री का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष, जसविंदर बग्गा, अनिल साहू युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष, अजय ठाकुर जिला मंत्री युवा मोर्चा, मनीराम साहू,नरेन्द्र मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!