IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक 05.12.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी बंसतपुर, थाना प्रभारी लालबाग, थाना प्रभारी सोमनी, ओपी चिखली प्रभारी एवं ओपी सुरगी प्रभारी द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, शराब व नशीले पदार्थो की खरीदी बिकरी, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए अपने दल बल के साथ मोटरसायकल से शहर के मुख्य चौक-चौराहों एवं शहर के मुख्य मार्ग मानवमंदिर चौक, इमाम चौक, भारतमाता चौक, गंज चौक, सिनेमा लाईन, हलवाई लाईन, गुड़ाखू लाईन, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग तथा भीड़-भाड़ वाले जगहों में भीड़ होने की संभावना को देखते हुए शहर के अंदर एवं आउटर में संदिग्ध जगहों गंज चौक, लखोली चौक, नंदई चौक, बसंतपुर चौक, भादौरिया चौक, शंकरपुर, रामनगर, चिखली तथा शहर के सुनसान जगहों पर जाकर असामाजिक तत्वो को चेक कर संदिग्धों लोगों से पूछताछ किया गया, गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश पर सतत् निगाह रखते हुये मोटरसायकल से संध्या गश्त किया गया। राजनांदगांव पुलिस अपराधियों को किसी भी प्रकार की छुट नहीं देना चाहती, यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!