IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 25 नवम्बर 2022। अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक कृषि ने विश्लेषण उपरान्त अमानक घोषित होने पर दो कीटनाशक औषधि को जिले में भण्डारण व विक्रय किए जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भारत क्राप केयर दिल्ली द्वारा निर्मित कीटनाशक औषधि क्लोरोपायरीफॉस 50 प्रतिशत+सायफर मेथ्रिन 5 प्रतिशत ईसी का नमूना जय बजरंग कृषि केन्द्र छुईखदान से तथा जेनिथ एग्रोजोन प्राईवेट लिमिटेड महासमुंद बीरकोनी द्वारा निर्मित प्रोफेनोफॉस 40 प्रतिशत + सायफर मेथ्रिन 4 प्रतिशत ईसी का नमूना एनके कृषि केन्द्र बम्हनीचारभाठा छुरिया से लिया गया था। लिए गए नमूने को छत्तीसगढ़ राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला ठेलकाडीह में विश्लेषण उपरांत अमानक घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!