IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वार्ड नम्बर 08 में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा रंगोली प्रतियोगिता रविवार को, विजेता को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार

कवर्धा। राजीव युवा मितान क्लब वार्ड क्रमांक 07-08 के युवाओं द्वारा वार्ड नम्बर 08 में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
युवा मितान क्लब वार्ड 07 व 08 के अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि शासन के मनशानुरूम क्लब का गठन किया गया है। यह क्लब के उद्देश्य लोगो मे जागरूकता लाना साथ ही युवाओ, बुजुर्ग से लेकर सभी वर्ग के लोगो को साथ लेकर रचनात्मक कार्य करना। छत्तीसगढ़ की परम्परा को जीवित रखने खेल, महोत्सव का आयोजन करना जैसे उद्देश्य को लेकर युवा मितान क्लब कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जेवडन मार्ग नए सोसायटी के सामने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे 20 वर्ष तक कि बालिकाएं भाग ले सकती है। जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा साथ ही 5 बालिकाओं को सान्तवना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रविवार दोपहर 2 बजे से आयोजित इस प्रतियोगिता में मोहल्ले व वार्ड की बालिकाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है।

You missed

error: Content is protected !!