IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 56.64 करोड़ से अधिक हुआ
-मौजूदा रिकवरी दर (97.53 प्रतिशत) मार्च 2020 के बाद सर्वाधिक
-पिछले 24 घंटों में 36,401 नये मामले दर्ज
-भारत में सक्रिय मामले (3,64,129) 149 दिनों में सबसे कम
-भारत में सक्रिय मामले इस समय कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत; मार्च 2020 के बाद सबसे कम
-दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.94 प्रतिशत) पिछले 24 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर कायम

xreporter news: 19 AUG 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों में 56,36,336 खुराकें लगाने के साथ कोविड-19 टीकाकरण कवरेज कल 56.64 करोड़((56,64,88,433) के पड़ाव के पार पहुंच गया। यह लक्ष्य 63,13,210 सत्र के जरिए प्राप्त किया गया।

आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार

ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,52,028
दूसरी खुराक 81,56,910
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,82,95,288
दूसरी खुराक 1,23,75,946
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 20,84,79,874
दूसरी खुराक 1,73,21,864
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 12,05,14,789
दूसरी खुराक 4,73,45,647
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 8,24,60,190
दूसरी खुराक 4,11,85,897
योग 56,64,88,433

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,15,25,080. लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 39,157 मरीज स्वस्थ हुये हैं।

भारत में रिकवरी दर 97.53 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YGU6.jpg

भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 36,401 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।लगातार 53 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YI98.jpgभारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,64,129 दर्ज की गई है, जो 149 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.13 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सबसे कम है। देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,73,757 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 50.03 करोड़ से अधिक (50,03,00,840 ) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.95 प्रतिशत है, जो पिछले 55 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 1.94 प्रतिशत रही, जो पिछले 23 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 72 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DISX.jpg

***

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

error: Content is protected !!