IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगढ़ स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि सी-मार्ट खोला गया है, मार्केट को ध्यान में रखा जाए, अगर मार्केट में डिमांड है, तो उन वस्तुओं के उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जाए। पैरादान सबसे ज्यादा जरूरी है। कुछ जगहों पर लोग पैरा जला रहे हैं। हमें यह बताना होगा कि लोग इसे गौठानों में दान करें। गौठान में जो नहीं हो रहा है,वह रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में कराएं। रीपा अलग तरह की योजना है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ले जाना है। अपने दायरे को बढ़ा कर लाभ लें। दंतेवाड़ा में 4 डेनेक्स संचालित हैं। जिन्हें अच्छा मार्केट मिल गया है। ढेंकी का चावल फेमस हो रहा है। ऐसे प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जाए, जिसके लिए अच्छा मार्केट हो। छोटे-छोटे यूनिट हो। मार्केट में जिसकी डिमांड हो उसी सामग्री का उत्पादन होना चाहिए। युवा मितान क्लब के माध्यम से युवा जुड़े हुए हैं। इसमें माध्यम से शासकीय योजना का प्रचार प्रसार कर सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को ट्रेनिंग दें। योजनाओं का प्रचार प्रसार भी करें। अवैध शराब और अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करें। राजीव युवा मितान क्लब में शासकीय योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण दें, ताकि वे दूसरों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रोत्साहित करें। सड़कों की स्थिति सुधारें। खराब सड़क जल्द ठीक करें, मोबाईल यूनिट पहुँच विहीन गांवों में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल के क्षेत्र के गांवों में मोबाइल यूनिट की व्यवस्था हो। शिक्षकों की व्यवस्था हो। झुरा डाबरी में अवैध प्लाटिंग की शिकायत आ रही है। इस पर रोक लगाएं। प्रारंभिक तौर पर ही इस पर रोक लगा लें। जिससे बाद में समस्या नहीं होगी। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, पढ़ाई गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए, शालाओं का औचक निरीक्षण करते रहें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पट्टा वितरण की जानकारी ली और कहा प्रमाणीकरण समय सीमा में नहीं हो रहा है। इस पर ध्यान दें। पेंशन प्रकरण की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धा पेंशन एवं अन्य पेंशन का तुरंत निराकरण करें। डोंगरगढ़ में अन्य राज्य के लोग आते हैं, यहां सफाई पर विशेष ध्यान दें। डोंगरगढ़ में अवैध शराब, सट्टा-जुआ  पर रोक लगाएं। इस इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़ श्री भूवनेश्वर बघेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!