IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रांका में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का कार्यकताओं ने किया स्वागत
फोटो :01 पूर्व सीएम का स्वागत करते कार्यकर्ता
बेमेतरा: 18 अगस्त:– बेमेतरा प्रवास के दौरान बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का रांका में आगमन हुआ। जहाँ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकताओं ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकताओं ने रमन सिंह को फूल भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इसके पहले पूर्व सीएम का काफिला ग्राम कठिया में भी रुका। जहां पूर्व विधायक अवधेश चंदेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी की गई । इस दौरान डॉ रमन सिंह ने मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जिला व मंडल में चल रहे पार्टी की कार्य को तेजी से करने व पार्टी विस्तार व मजबूती देने को कहा। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि आप की मेहनत ही आने वाले चुनाव का परिणाम है। इसलिए तैयारी में जुट जाए। इस अवसर पर अश्वनी मानिकपुरी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,जिला पंचायत सभापति भावना बोहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!