IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

हेमचंद यादव विश्व विद्यालय में पीजी कॉलेज के जनभागीदारी समिति को मिला तीसरा स्थान, मंत्री अकबर का माना आभार

कवर्धा। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शासकीय महाविद्यालयों में बनी जनभागीदारी समिति के कार्यों का आंकलन करने के लिए स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें जनभागीदारी समिति पीजी कॉलेज कवर्धा तीसरा स्थान पर रही। कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर कॉलेज के विकास व सुविधाओ पर विशेष ध्यान दे रहे है। पीजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी व समिति के सदस्यों ने जब भी मंत्री को छात्रों से सम्बन्धित समस्या की जानकारी दी। उसी समय मंत्री ने उसे दूर किया है। समिति के साथ मंत्री लगातार कॉलेज के विकास पर सहयोग कर रहे है। जिसके कारण आज पीजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति को हेमचंद विश्व विद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। यह स्थान मिलने के बाद समिति के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी के नेतृत्व में दीपक ठाकुर, वाल्मीकि वर्मा, हिरेश चतुर्वेदी, जय साहू, मूकेश कौशिक, रौशनी खान ने मंत्री अकबर को बुके भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने कालेज के जनभागीदारी समिति के कार्यो की तारीफ की और आगे बढ़कर छात्रों की मदद करने मंत्री ने कहा।

You missed

error: Content is protected !!