IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के कार्यकारी प्रदेश संयोजक बने देवेन्द्र चंद्रवंशी

कवर्धा। सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले कबीरधाम जिले के देवेन्द्र चंद्रवंशी को मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के कार्यकारी प्रदेश संयोजक के दायित्व के रूप में मनोनीत किया गया है।

मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के संयोजक सतीश चौबे की अनुशंसा व मां नर्मदा परिक्रमा मार्ग विंग के राष्ट्रीय महासचिव संदेश मिश्रा और छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयोजक केशव सिंह के सहमति से देवेन्द्र चंद्रवंशी को मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के कार्यकारी प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

आपको बता दें कि देवेंद्र चंद्रवंशी लगातार कई वर्षो से विभिन्न संगठनों और सामाजिक क्षेत्रो के साथ साथ समाज सेवक के रूप में जिले तथा प्रदेश में कार्य कर रहे है।

कार्यकारी प्रदेश संयोजक के दायित्व पर मनोनीत होने पर श्री चंद्रवंशी ने मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के संयोजक सतीश चौबे, मां नर्मदा परिक्रमा मार्ग विंग के राष्ट्रीय महासचिव संदेश मिश्रा और छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयोजक केशव सिंह का आभार व्यक्त किया है, श्री चंद्रवंशी ने कहा कि मुझे जो दायित्व मिला उसे मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा।

You missed

error: Content is protected !!