IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम अभियान के तहत दिनांक 01/11/2022 को प्रभारी थाना लालबाग उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में थाना स्टाफ व सायबर सेल/निजात टीम के साथ टीम गठित कर ग्राम सुकुलदैहान की ओर रवाना किया गया था, जो मुखबीर सूचना पर बाजार चौंक में बने काम्पलेक्स के किनारे किराये के मकान लेकर जय सोनी पिता नकुल सोनी निवासी बम्हनी एवं राजेश झा उर्फ राजू झा पेण्ड्री के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये भारी मात्रा में शराब रखे है की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें आरोपी जय सोनी को पकडा़ गया एवं आरोपी राजेश झा घटना स्थल से भाग गया आरोपी जय सोनी के कब्जे से 350 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब, 13 बॉटल गोवा अंग्रेजी शराब एवं 150 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 99.750 बल्क लीटर जुमला कीमती 59,200/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी जय सोनी पिता नकुल सोनी उम्र 43 साल साकिन बम्हनी से पूछताछ करने पर उक्त जप्त शराब को आरोपी राजेश झा के द्वारा बिक्री करने के लिये अपने किराये के कमरे में रखकर मुझे बिक्री करने के लिये रखा है बताया शराब रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया जो कोई लायसेंस नहीं होना बताने पर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 593/2022 धारा (2) आबकारी एक्ट कायम किया गया। अन्य फरार आरोपी राजेश झा उर्फ राजू झा पिता स्व0 फुलेन्द्र झा उम्र 51 साल साकिन पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को आज दिनांक 02.11.2022 को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रभारी थाना लालबाग उप निरीक्षक संजय नाग, सहायक उप निरीक्षक एस0एम0 कुरैशी, सहायक उप निरीक्षक शरद मसीह, प्रआर0 537 लोकेश गजभिये, आर0 1415 भूपेन्द्र वर्मा, आरक्षक 583 राजेश श्रीवास्तव, आर0 960 गौरव शेण्डे, आर0 1074 चितेश गात्रे, आर0 1583 परिवेश वर्मा, मआर0 485 मीना साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!