IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल में सोमवार से निशुल्क डायलिसिस ट्रीटमेंट की शुरुआत कर दी गई है। पहले दिन शाम तक दो मरीजों का डायलिसिस सफलतापूर्वक किया गया। डायलिसिस सेंटर के प्रशासक अजय सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में बनाए गए सेंटर में पांच डायलिसिस मशीन लगाए गए हैं। इन मशीनों में से एक मशीन एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। किडनी की समस्या से ग्रसित जिनको डायलिसिस करने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी गई है वे सेंटर में पंजीयन कराकर निशुल्क डायलिसिस ट्रीटमेंट करा सकते हैं। मिली जानकारी जीवन धारा प्रधानमंत्री डायलिसिस प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए एएचएम से फंड दिया जा रहा है। राज्य के 20 जिलों में यह सुविधा फिलहाल दी जा रही है। पांच बैड के साथ यह सुविधा शुरू की जा रही है, जहां दो डायलिसिस टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, हाऊस किपिंग स्टाफ मौजूद है।

 

प्रशासक अजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल पांच बैड के साथ यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसमें चार मशीने शेरो निगेटिव के हैं और एक मशीन शेरो पॉजीटिव मरीजों के लिए है। शेरो निगेटिव में वह मरीज आते हैं, जिनके लीवर में गड़बड़ी नहीं होती। वहीं पॉजीटिव में लीवर में इन्फेक्टशन के अलावा शरीर के दूसरे अंगों में भी इंफेक्शन या वायरस हो उनका इलाज किया जाता है। पहले दिन डायलिसिस के लिए मानपुर से आए मरीज ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि उसे दिसंबर 2021 से यह परेशानी है। सप्ताह में दो बार डायलिसिस करानी पड़ती है। अब तक इसके इलाज में छह लाख रुपए खर्च हो चुका है। उन्होंने बताया वे पहले डायलिसिस के लिए दुर्ग जाते थे, निजी अस्पतालों में भी इलाज कराया, लेकिन अब उन्हें कही भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

You missed

error: Content is protected !!