IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 13 सितम्बर। शासन की राज्य प्रवर्तित पौनी पसारी योजनांतर्गत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के अलग अलग 04 स्थानों क्रमशः हल्दी में शिवनाथ नदी के पासए कौरिनभाठा मेे कमला कालेज के पास रेवाडीह में बुढ़ा देव मंदिर के पास एवं बल्देवबाग मेें सेन्टर के पास चबूतरा का निर्माण किया गया है। उक्त चबुतरा को छोटे व्यवसायियों को आबंटित किया जाना है।

चबूतरा का नगर निगम सभागृह में 14 सितम्बर 2022 दिन बुधवार को लॉटरी के माध्यम से आबंटन किया जाना था। जिसे स्थगित किया जाता है। इस संबंध में नगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त चबुतरा आबंटन को अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित किया जाता है। आबंटन की अगली तिथि पृथक से जारी की जावेगी। उन्होंने असुविधा के लिये खेद व्यक्त किया है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!