IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 11.10.2022 को पीड़िता द्वारा थाना बसंतपुर में लिखित शिकायत रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 10.09.2022 के रात्रि करीबन 08ः30 बजे रोज की भांती काम करके अपने घर जा रही थी, तभी आरोपी सूरज यादव पीडिता को चलो डोगरगढ झांकी दिखाकर लाता हूं, कहकर झांसे में लेकर अपने बाइक में बैठा लिया और अपने एक अन्य साथी जितेन्द्र रजक को मो0सा0 में और बैठा लिया एवं पीड़िता को तुमडीबोड मुरमंदा की ओर ले जाकर सुनसान जगह में एक अन्य तीसरे आरोपी को डोगरगढ से बुला लिये और तीनो ने लडकी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जिस पर थाना में अपराध क्रमांक 648/2022 धारा-363, 376, 376 डी भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पतासाजी थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियां के मार्गदर्शन पर महिला संबधी अपराधों को संवेदनशीलता से लेते हुए थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये घटना के बाद से फरार हुए आरोपी 01.सूरज यादव पिता मुकुन्द यादव उम्र 20 वर्ष साकिन जमातपारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव 02. सन्नी कुमार रजक पिता सुकालू राम रजक उम्र 25 वर्ष निवासी कुम्हारपारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव 03.जितेन्द्र रजक पिता स्व0 रामशरण रजक उम्र 30 वर्ष साकिन जमातपारा वार्ड नं0 24 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को रिपोर्ट के दो घंटे के भीतर दिनांक 11.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा, उप निरीक्षक हरिष्चन्द्र मिश्रा, महिला प्र0आर0 831 सविता वर्मा , म0आर0 नेहा साखरवाडे, आरक्षक देवेन्द्र पाल, कमल यादव, प्रवीण मेश्राम, विभाष राजपूत की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!