कैबिनेट मंत्री अकबर श्री कृष्ण जन्माष्टमी और दही लूट उत्सव में हुए शामिल
कैबिनेट मंत्री अकबर ने गोविंदा उत्सव समिति को 1 लाख और नर्तक दल को 25 हजार रुपए देने की घोषणा
कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर अपने कवर्धा प्रवास के दौरान कवर्धा के गांधी मैदान में आयोजित भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव व दही लूट उत्सव में शामिल हुए। मंत्री अकबर ने जिले वासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर गोविंदा उत्सव समिति को 1 लाख और नर्तक दल को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। मंत्री अकबर ने भगवान कृष्ण और राधारानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंनें पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।
भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर कवर्धा के गांधी मैदान में दही लूट का विशेष आयोजन किया गया। जहां मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए। इस दौरान मंत्री अकबर का गोविंदा उत्सव समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया गया ।
उत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, अगमदास अनंत, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद अशोक सिंह, मोहित महेश्वरी, नरेन्द्र देवांगन, चुनवा खान, संतोष यादव सहित गोविंदा उत्सव के समिति के सदस्य उपस्थित थे।


