IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शिक्षा हर चुनौतियों का सामना करने के लिए हमे सक्षम बनाता है-मंत्री अकबर

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में हुए शामिल

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में कबीरधाम प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। मंत्री अकबर ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामानाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षा के प्रति विशेष योगदान के लिए शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
मंत्री श्री अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ रहा है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो इस पृथ्वी के सभी जीवित प्राणी से मनुष्य को अलग बनाता है। शिक्षा हर चुनौतियों का सामना करने के लिए हमे सक्षम बनाता है। शिक्षा के माध्यम से ही प्रशासनिक क्षेत्र, इंजिनियर, डॉक्टर बनकर देश की सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा। अगर बालक शिक्षित होगा तो सिर्फ बालक शिक्षति होगा और बालिका शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंग्रेजी माध्यम में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया है। इन बच्चों के उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय प्रारंभ होने जा रहे है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्ति किया हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जंयती पर स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह,  नीलकंठ चंद्रवंशी, पाण्डातराई नगर पंचातय अध्यक्ष  फिरोज खान, पिपरिया महेन्द्र कुंभकार, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद अशोक सिंह, मोहित महेश्वरी, नरेन्द्र देवांगन,  चुनवा खान,  अगमदास अनंत, कबीरधाम प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक मोहन अग्रवाल, अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव अश्वनी श्रीवास, आदित्य चंद्रवंशी रामशरण चंद्रवंशी, पवन देवांगन, सहित कवर्धा शहर के गणमान्य नागरिक, कबीरधाम प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य एवं विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि और संचालक उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!