IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जांच के बाद गणित के शिक्षक हुए बर्खास्त

कलेक्टर ने त्वरित सज्ञान में लेते हुए जाच के आदेश दिए थे

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के त्वरित संज्ञान तथा जाच में आई रिपोर्ट के आधार पर कबीरधाम जिले के अंतर्गत पडरिया विकासखण्ड के ग्राम लड़वा में संचालित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में कार्यरत गणित के शिक्षक विष्णु पाटिल को संस्थान द्वारा तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त स्कूल में गणित शिक्षक द्वारा होमवर्क नहीं करने पर वहां की बच्ची को सजा के तौर पर पीटने की शिकायत मिली थी। कलेक्टर श्री महोबे ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय को जांच करने के निर्देश दिए थे। जिला जिला अधिकारी द्वारा इस संबंध में संबंधित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच के बाद स्कूल मैनेजर व डिप्टी रिजनल ऑफिसर प्रशांत कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से शिक्षक विष्णु पाटिल को बर्खास्त कर दिया गया है।

error: Content is protected !!