IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

बिलासपुर/कवर्धा। हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर मे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिलासपुर के अशोक चौक से लेकर बसंत विहार तक भारत माता की जय, तिरंगे झंडे की जय, वंदे मातरम के नारे व देशभक्ति गीतों के बीच आज भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता महिला मोर्चा एवं मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें आम लोगों से अपील की गई कि अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराये। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे यात्रा मार्ग में व्यवसायिक संस्थानों एवं व्यापारिक संगठनों से भी अपील की कि वे अपने दुकानों में तिरंगा ध्वज लगाएं व अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों को भी उनके घरों में लगाने हेतु तिरंगा वर्ष उपलब्ध कराएं।

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी विधायक रजनीश सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल केसरवानी सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

You missed

error: Content is protected !!