IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14 संभागीय क्रिकेट का आयोजन सम्पन्न

बिलासपुर/कवर्धा। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14 संभागीय क्रिकेट संपन्न फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में आज संभाग स्तरीय अंडर १४ क्रिकेट का आयोजन रखा गया था जिसमें बिलासपुर संभाग के सात जिला बिलासपुर, जिला रायगढ़, जिला जांजगीर, जिला कोरबा, जिला शक्ति, जिला मुंगेली, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला कोरबा जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया सुबह से बारिश होने के बावजूद अकैडमी के सभी सदस्यों ने एकेडमी के पीच को मैच के उपयुक्त बनाया पूरे मैदान को मैच हेतु
उपयुक्त बनाया जिसके पश्चात सभी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया इसमें आज 112 खिलाड़ियों ने भाग लिया साथ में उनके कोच एवं मैनेजर भी थे खिलाड़ियों के दक्षता को देखते हुए बल्लेबाजी गेंदबाजी विकेट कीपिंग ऑफ स्पिन, लेग स्पिन मध्यम गति की तेज गेंदबाजी सभी स्किल का परीक्षण लिया गया इसमें चयनित होने वाले बच्चे राज्य स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होंगे और चयनित सभी खिलाड़ी बिलासपुर संभाग के दल में शामिल होंगे बिलासपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 9 सितंबर से 12 सितंबर तकआयोजित होगी आज के चयन प्रक्रिया में संयोजक डॉ सुरेश शुक्ला अनीश कौशिक अमरीक सिंह देवेंद्र महतो सुमित आशीष श्रीवास्तव कंचन धिरही कंचन अनंत एवं विभिन्न जोन से कोच मैनेजर शामिल थे आज के संभागीय क्रिकेट के आयोजन को संपन्न कराने में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी का विशेष सहयोग रहा है।

You missed

error: Content is protected !!