IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/खैरागढ़। मामले का विवरण इस प्रकार है पीड़िता ने दिनांक 05.06.22 को थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर पीड़िता के नाम से फेक आईडी बनाकर पीडिता का फोटो प्रोफाईल में लगाकर अश्लील मैसेजेस करता है। प्राप्त शिकायत पर थाना खैरागढ़ मे अपराध क्रमांक 447/2022 धारा 509 ख, भादवि, 67 आईटी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामला गंभीर होने पर इसकी सूचना वरष्ठि अधिकारियो की दी गई। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे थाना खैरागढ एक टीम आरोपी के लोकेशन पर भेजी गई। आरोपी को जिला रायगढ़ छग से दिनांक 17.07.22 को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल पुलिस को सुपुर्द किया।अपचारी बालक द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी विधि से संघर्षरत बालक होने से विधिवत कार्यवाही कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृृह राजनांदगांव भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ सउनि महेश लेंझारे, प्रधान आरक्षक 618 सुशील केरकेट्टा, आर0 1220 अख्तर मिर्जा आर0 1464 कांता कुसरे की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!