IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मोहला। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में मोहला थाना प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद राहदगांवकर के कुशल नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है। पशु तस्करों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी कि मुखवीर से सूचना मिली अन्तर्राज्यीय तस्कर मवेशी लेकर ग्राम भोजटोला रोड़ से तेलीटोला होते हुए कट्टीपार महाराष्ट्र जा रहे हैं। निशादेही पर मार्ग में चेक पाईंट तत्काल लगाकर घेराबंदी कर एक वाहन पकड़ा गया।जिसमें 10 नग मवेशी बछड़े भरे हुए थे गवाहों के समक्ष पुछताछ चेक करने पर आरोपी प्रमोद नीकोड़े पिता पुंडलीक नीकोड़े जाति माली उम्र 27 साल साकिन आमगांव थाना देसाई गोज बड़सा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र द्वारा कट्टीपार ले जाने की बात स्वीकार की। मौके पर आरोपी वाहन को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लेकर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 4 , 6 , 10 पशु परि.अधि .2004 , 11 पशु कुरता अधि .1960 कायम किया गया। जप्त किये गये बुलोरो पीकप क्रमांक एमएच 31 एफसी 4576 को चैक किये तो उक्त वाहन में 08 नग गाय , 02 नग बछडा को भरकर कत्लखाना महाराष्ट्र बिना चारा पानी के भूखे प्यासे कमजोर मवेशी कुल 10 नग को कलखाना महाराष्ट्र से जाते पकड़े जाने से अपराध धारा सदर का कृत्य पाये जाने से आरोपी प्रमोद नीकोड़े पिता पुंडलीक नीकोड़े जाति माली उम्र 27 साल साकिन आमगांव थाना देसाई गंज बड़सा जिला गडचिरौली महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि जगमोहन कुंजाम, आर . भरत मंडावी , गिरीश कोमा , नंद कुमार यादव , तुमेन्द्र रात्रे , पलेश्वर सिदार , गजेन्द्र देवांगन , बलराम सिद्राम की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!