कलेक्टर ने जनदर्शन में दूर-दराज के वनांचलवासियों और ग्रामीणों की समस्या सुनी
सभी आवेदनों की जांच कर तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश
कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्या सुनकर आवश्यक कार्यवाही करने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के वनांचल क्षेत्र से ग्रामवासी अपने समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिसमें नामांतरण, बंटवारा, क्षतिपूर्ति राशि सहित अन्य समस्याओं को अवगत कराया। कलेक्टर महोबे ने समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के निर्देश दिए। बोड़ला विकासखंड के ग्राम बरभांवर निवासी दौलत राम साहू नामांतरण के लिए आवेदन देने आए हुए थे। मनीषा सत्यवंशी पैत्रिक भूमि के संबंध में और पंडरिया विकासखंड के ग्राम डेंगरजाम निवासी अगरबत्ती बाई गोड़ की काबिज भूमि पर अवैध कब्जा जैसे शिकायत को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन सौंपे। इसी तरह अन्य ग्रामवासियों ने जनदर्शन में समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर महोबे ने सभी आवेदनों की जांच कर तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिप्ती गोते, एसडीएम पंडरिया डी. आर. डाहिरे, बोड़ला पी.एस. कोरी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, सुश्री आकांक्षा नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


