IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सभी विभाग टीम भावना के साथ आपसी समन्वय से कार्य करें-कलेक्टर महोबे

कलेक्टर ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 15 दिनों के भीतर विद्युतिकरण व्यवस्था करने के दिए निर्देश

बोड़ला विकसखंड में एनिमिक और शिशुवती माताओं को दिया जाएगा गर्म भोजन

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतिकरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 15 दिनों के भीतर विद्युतिकरण व्यवस्था पूरा करने के निर्देश दिए। भू-अर्जन मुआवजा राशि के प्रकरण के संबंध में कहा कि भू-अर्जन जनसामान्य से जुड़ा विषय है इसमें संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है कि हितग्राहियों को भू-अर्जन राशि दिलाएं। उन्होंने कहा कि फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि में आने वाली समस्याओं को दूर कर किसानों को योजना का लाभ दिलाएं। बीमा राशि के दौरान तकनीकी समस्या आती है इसे ध्यान में रखते हुए सुधार कार्य करें। इसमें उच्च अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्धा पेशन, निराश्रित पेशन, विधवा पेंशन के आवेदन जनपद स्तर पर ही निराकरण होना चाहिए। हितग्रहियों को लाभ पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाए। उन्होनें कहा कि जनसमान्य की समस्याओं का निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता है सभी विभाग टीम भावना के साथ आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक में अपर कलेक्टर  बी.एस. उइके, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, सुश्री दिप्ती गोते, एसडीएम पंडरिया डी. आर. डाहिरे, बोड़ला पी.एस. कोरी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, सुश्री आकांक्षा नायक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि गोधन न्याय योजना, रोका-छेका अभियान शासन की महत्वकांक्षी योजना है। इन योजनाओं का उचित क्रियान्वयन होना चाहिए। राज्य शासन के निर्देशानुसार 10 जुलाई से 20 जुलाई तक रोका छेका अभियान चलाया जाएगा। फसल चराई से बचाने के लिए नियमित रूप से मवेशियों को गौठान में लाना सुनिश्चित करें। गौठान में पशु विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि गौठान में आधारभूत संचनाएं फेंसिग, टांका, पानी, गोबर खरीदी और वर्मी कंम्पोस्ट का विक्रय लगातार होना चाहिए। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के बाद उसके आकर्षक पैकेंजिग के लिए यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में 10-10 गौठान का चयन कर मल्टीएक्टीविटी गतिविधियां प्रारंभ किया जाएगा।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि अति जर्जर और जीर्ण शीर्ण उस स्कूल और आंगनबाड़ी भवन में कक्षांए संचालित नहीं करें। उन्होंनें जर्जर स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की सूची तैयार कर मरम्मत करने के निर्देश दिए। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है इसकी सूची तैयार कर शिक्षक उपलब्ध कराएं। उन्होनें कहा कि स्कूल तथा आंगनबाड़ी में शिक्षा और भोजन की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपरवाइजर और सीडीपीओ अपने क्षेत्र का दौरा कर समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि जिले में कुपोषण दूर करने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और पूरक पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग करने की जरूरत है। विकासखंड बोड़ला में कुपोषण और एनिमिक महिलओं की संख्या अधिक है इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बोड़ला विकासखंड में एनिमिक और बैगा जनजाति के गर्भवती और शिशुवती माताओं को गर्म भोजन देने तथा बैगा क्षेत्र के 3 से 6 वर्ष के बच्चे को खिचड़ी, दलिया देने के लिए चिन्हांकित करें।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने प्रधानमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री जन चौपाल, माननीय मंत्रियों से प्राप्त लंबित आवेदनों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन पढ़कर उसकी कार्यवाही की जानकारी ली और निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित जांच कर निराकरण करें। जिन आवेदनों का निराकरण हो चुका है उसका ऑनलाइन एंट्री करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में कोविड मरीजों की जानकारी लेते हुए कोविड जांच और वैक्सिनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना, गोधन न्याय योजना, गौठान संचालन, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री धनवंतरी योजना सहित राज्य शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!