IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*आम आदमी पार्टी ने कवर्धा विधानसभा के खारा में किया ग्राम संपर्क अभियान*

*कवर्धा।* आम आदमी पार्टी कवर्धा द्वारा लगातार जिले के दोनो विधानसभाओ में ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कवर्धा विधानसभा के वनांचल रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम खारा में ग्राम संपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर आप की सदस्यता ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

जिला उपाध्यक्ष सुखचंद यादव ने लोगों से कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी की छवि एक ईमानदार और कार्य करने वाली पार्टी के रूप में बनती जा रही है। इसी का कारण है कि बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जुड़ भी रहे हैं। इतने कम समय में दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में आम आदमी झंडा गाड़ चुकी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जन संपर्क कार्यक्रम के जरिए सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के सभी वनांचल कार्यकर्ता उपस्थित थे जो इस प्रकार हैं जिला उपाध्यक्ष सुखचंद यादव,विधानसभा उपाध्यक्ष कमल यादव, पंचराम मरकाम,आत्माराम मरावी, मुरली पटेल ,विजय यादव, भूखन, जोहान सिंग, पुसम देवन मेंरावी सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!