IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर/राजनांदगांव। पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी और नमी युक्त हवा ने प्रदेश के मौसम में वांछित बदलाव ला दिया है। हवाओं के मेलजोल से बने सिस्टम की वजह से शनिवार शाम को आसमान में बादल घिर आए। तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजनांदगांव, कवर्धा और दुर्ग भिलाई में मौसम एक जैसा रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट होने की वजह से उन लोगों को तपन से थोड़ी बहुत राहत मिली। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा कि आने वाले दिनों में भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में पश्चिम से ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन लगातार जारी है। जिसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में क्रमशः गिरावट देखी जा रही है।

[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/06/मौसम-सारांश-11.06.2022.pdf” title=”मौसम सारांश 11.06.2022″]
प्रदेश में कल दिनांक 12 जून को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ 1-2 स्थानों पर वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में वर्षा का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में क्रमशः गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

You missed

error: Content is protected !!