IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सिंघनपुरी जंगल के लर्निंग लाइसेंस का शिविर, 106 युवाओं को मिला लाइसेंस, शेष 46 युवाओं का भी बनेगा लर्निंग लाइसेंस

जनपद अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को बांटा लाइसेंस

कवर्धा। जिले के सुदूर वनांचल सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र के 106 युवाओं के चेहरे में उस समय मुस्कान देखने को मिली, जब उनके हाथों में महज 2 घण्टे के भीतर ही लर्निंग लाइसेंस मिल गई। युवाओं ने लर्निंग लाइसेंस बनने की सपना पूरा होने से बहुत खुशी हो रही है। लाइसेंस बन जाने से रोजगार पाने का अवसर भी मिल गया है। युवाओं का यह भी कहना था कि गांव घर मे ही लर्निंग लाइसेंस मिल जाने से कवर्धा जिला मुख्यालय आने जाने से बच गए और आर्थिक बचत भी हो गई।

दरअसल प्रदेश के परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर के निर्देश पर आज शुक्रवार को सिंघनपुरी जंगल मे जिला परिवहन कार्यालय द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाने की शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जनपद अध्यक्ष लीला धनुूक वर्मा, नेतराम जंघेल रामचरण पटेल,  चोवा राम साहू,  जगमोहन साहू, चन्द्र कुमार शिवारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिला परिवहन अधिकारी मोहन लाल साहू ने बताया कि कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश एवं परिवहन मंत्री  मोहम्मद अकबर के मंशानुसार आज यहां शिविर का आयोजन किया गया था। सुबह 11 बजे से युवाओं से आवेदन लिए गए। कुल 152 युवाओं में अपनी लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन दिए। सभी आवेदन को ऑनलाइन स्वीकार किए है। पांच बजे से पहले 106 युवाओं को उनके लर्निंग लाइसेंस बना कर दिए गए। शाम पांच बजे के बाद विभाग का पोर्टल बंद हो जाने से लाइसेंस नही बन पाया। कार्यालयीन दिवस में शेष सभी 46 युवाओं को लाइसेंस बना कर दिए जाएंगे।
जनपद अध्यक्ष लीला धनुष वर्मा ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने इनके लिए परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक अकबर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसी आयोजन बीच-बीच मे होते रहने चाहिए।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया की आगामी 13 जून को बोड़ला विकासखण्ड के तरेगांव जंगल मे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में भी जिला परिवहन कार्यालय द्वारा शिविर स्थल पर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन लिए जाएंगे और मौके पर लाइसेंस बनाकर दिए जाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!