IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मंत्री मो.अकबर द्वारा राज्य हथकरधा विकास निगम से प्राप्त साड़ी का वितरण जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किया गया।

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज गुरुवार को बोड़ला नगर पंचायत के शासकीय विश्राम भवन परिसर में जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को साड़ी वितरण किया। मंत्री मो. अकबर आज कबीरधाम जिले की एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे थे।

इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चन्द्रवंशी,  कलीम खान, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, पीताम्बर वर्मा, जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, सनत जयसवाल, दीपक मागरे, मनमोहन अवस्थी, लेखा राजपुत, तुलसी पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी आनंद तिवारी, बोड़ला एसडीएम प्रकाश टंडन, तहसीलदार मनोज रावटे, सीडीपीओ संदीप पटेल उपस्थित थे।


महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कबीरधाम जिले में 1686 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। जिले में कुल 9 परियोजना है। कवर्धा परियोजना में 209 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रही है। इसी तरह परियोजना दशंरगपुर में 175, बोड़ला परियोजना मे ं220, तरेगांव जंगल में 128, चिल्फी में 165, पंडरिया में 183, कुकदूर 184, कुण्डा में 164 और सहसपुर लोहारा परियोजना में 258 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रही है। राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य हथकरधा विकास निगम से प्राप्त साड़ी का वितरण जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किया जा रहा है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!