IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सीसी रोड निर्माण प्रारम्भ होने से मोहल्ले वासियों में हर्ष का माहौल है।

कवर्धा। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा द्वारा शंकर नगर वार्ड में एक साथ तीन मोहल्लों का सीसी रोड निर्माण के लिए आज बुधवार को भूमि पूजन किया गया।
वार्ड नंबर 08 शंकर नगर की तीन प्रमुख व वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। कुछ दिनों पहले इन तीनो मार्ग का लोकार्पण माननीय मंत्री द्वारा किया जा चुका है। लेकिन अब सीसी रोड निर्माण प्रारम्भ होने के पहले हमारे पार्षद व माननीय नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्म द्वारा श्रीफल फोड़कर सड़क निर्माण प्रारम्भ किया गया। जेवड़न मुख्य मार्ग से विनायक पब्लिक स्कूल तक सीसी रोड, जेवडन मुख्य मार्ग से माँ जगदम्बा नगर गली सीसी रोड निर्माण, जेवडन मुख्य मार्ग से इकबाल मधु के घर तक सीसी रोड निमार्ग के लिए भूमि पूजन किया गया। बारिश के दिनों में इस सड़क पर घुटने तक पानी भर जाता था, लेकिन ऋषि शर्मा की पहल पर अब सीसी रोड निर्माण प्रारम्भ होने से मोहल्ले वासियों में हर्ष का माहौल है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड के सुरेश देवांगन, बबला ठाकुर, दीपक ठाकुर, शिवेश दुबे, आशीष सिन्हा, निश्चल मिश्रा, दिवाकर शर्मा, आशीष दुबे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!