31 ग्रामों के 4375 उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति
- कोड़ापुरी उपकेन्द्र में 5 एम.व्ही.ए. के नये पाॅवर ट्रांसफार्मर को किया गया क्रियाशील
- इसके ऊर्जीकरण से 31 ग्रामों के 4375 उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति
कवर्धा/पंडरिया, 08 जून 2022। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत कबीरधाम जिले के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चि करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पाॅवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता आवर्धन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस दिशा में पंडरिया उपसंभाग के अन्तर्गत कापादाह वितरण केन्द्र के ग्राम कोड़ापुरी में विद्यमान 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 3.15 एम.व्ही.ए. के पाॅवर ट्रांसफार्मर की क्षमता आवर्धन करते हुए 5 एम.व्ही.ए. कर ऊर्जीकृत किया गया। इस प्रकार ग्राम कोड़ापुरी उपकेन्द्र की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 5 ए.व्ही.ए. हो गया है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विषेश प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम कोड़ापुरी उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
कवर्धा वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री आर. एन. याहके ने बताया कि पंडरिया उपसंभाग के अन्तर्गत कापादाह वितरण केन्द्र के ग्राम कोड़ापुरी में विद्यमान 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में 3.15 एम.व्ही.ए. के पाॅवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 5 एम.व्ही.ए. करने से इस क्षेत्र के 31 ग्रामों के 4375 विद्युत उपभोक्ताओं एवं कृशको को ओवरलोडिंग की समस्याओं का निराकरण सहित उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर मुख्य अभियंता श्री टी.के. मेश्राम एवं अधीक्षण अभियंता श्री आर.एन. याहके ने कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. सिंह, श्री एन.के. गुरूपंचायन, श्री एच.पी. गुप्ता, सहायक अभियंता श्री यु.के. घ्रृतलहरे, श्री प्रषांत पांसे, श्री दीपक कुमार लसेर कनिश्ठ अभियंता श्री दिलीप कुमार ठाकुर और उनकी टीम को बधाई दी है।

Sub editor

