*आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मो.अकबर विधायक कवर्धा एवं ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया के कार्यालय में निज सचिव को पौधा भेंटकर हसदेव अरण्य को बचाने के विषय में ज्ञापन सौंपा*
*आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हसदेव अरण्य में खनन के विरोध में स्थानीय विधायक कवर्धा मो. अकबर एवं ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया को पौधे भेंट कर हसदेव को नहीं बचा पाने पर जवाब माँगा*
कवर्धा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी के अगुवाई में हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई के विरोध में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी सभी 90 विधायकों को पौधे भेंट कर उनसे सवाल पूछगे ।
उसी कड़ी में आज मो.अकबर विधायक कवर्धा विधानसभा कार्यालय एवं श्रीमती ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया कार्यालय को आम आदमी पार्टी द्वारा ज्ञापन देकर एक पौधा भेंट किया गया और हसदेव अरण्य बचाने प्रयास क्यों नहीं किये और आप बचाना चाहते है या नहीं यह सवाल विधायक के निज सचिव से किया गया जिस पर विधायक ममता को हमारी आग्रह पहुँचाने को लेकर आस्वस्त किया। आम आदमी पार्टी ने पूर्व में भी हसदेव अरण्य के हरे भरे जंगलों को बचाने आंदोलन किया है और अभी भी पार्टी वहां के जंगलों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं।
हसदेव अरण्य को बचाने वहां के प्रभावित ग्रामीण घाटबर्रा और हरिहरपुर में आंदोलनरत हैं। बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहें हैं और आंदोलन पर बैठे हुए हैं। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी ने कहा कि जब ग्रामीण साल 2019 से खदान खोलने का विरोध कर रहे हैं तो सरकार ने खनन की इजाजत क्यों और किसको फायदा पहुँचाने दी है। काटे जा रहे इसी जंगल पर आदिवासी ग्रामीणों की आजीविका निर्भर है और इससे प्रकृति को बड़ा नुकसान होगा । जंगल में रहने वाले लाखों जानवरों का जीवन समाप्त हो जायेगा,लेकिन इसके बाद भी राज्य सरकार ने ग्रामीणों के हितों को नहीं माना है ?
राज्य सरकार बड़े उद्योगपति को निजी फायदा पहुँचाने के लिए ही हसदेव अरण्य में खनन करवा रही है।
आप पार्टी की टीम लगातार आंदोलनरत आदिवासियों को समर्थन देने बार बार पहुंच रही है, जहां आदिवासियों में खनन और पेड़ कटाई के विरुद्ध बहुत गुस्सा है। भूपेश सरकार सिर्फ अडानी को फायदा पहुँचाने सारी कवायद कर रही है क्योंकि उन्हें अडानी की दलाली करनी है? अगले चुनावों में प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की विदाई निश्चित ही करेगी।
कार्यक्रम मे पार्टी के . जिला अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी,जिला कोषाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी संगठन मंत्री(पंडरिया आबजर्वर) कृष्णा गिरी गोस्वामी, जिला सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष मिथलेश साहू, जिला उपाध्यक्ष बरतिया जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश कुमार,रामू साहू,राहुल ठाकुर, आदि अन्य साथी उपस्थित थे….. पदाधिकारी गण विधायक को ज्ञापन शौप हसदेव अरंन्य को बचाने के दिशा में क्या कदम उठा रहे है। तथा क्या कदम उठाएँगे को लेकर चर्चा किया।


