IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है 05/06/2022 को प्रातः 08:30 बजे मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम कोटगसरार में कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध धन लाभार्जन के उद्देश्य से बिजली करंट से जंगली सुअर की हत्या किया गया है तथा उसके मांस को विक्रय करने के फिराक में है, उक्त घटना के संबंध में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव संतोष सिंह एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय को अवगत कराते हुये, प्राप्त दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर सूचना तस्दीकी हेतु टीम रवाना किया गया, जिनके द्वारा ग्राम कोटरासरार में जाकर पता करने पर पता चला कि आरोपीगण (1) रामा निषाद पिता अमोली राम निषाद उम्र 32 वर्ष (2) भोजतात साहू पिता तुलसीराम साह उम्र 33 वर्ष, (3) प्रीतम सिन्हा पिता जीवनलाल सिन्हा उम्र 21 वर्ष, (4) राजेन्द्र यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ग्राम कोटरासरा थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव के कब्जे से करीबन 25 किलो ग्राम जंगली सुअर का मांस समक्ष गवाहन बरामद कर उक्त मांस को वन विभाग राजनांदगांव के सुपुर्द किया गया है तथा आरोपियों के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्यवाहों में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक संजय नाग, सउनि येनलाल चन्द्राकर, प्र०आर० 1600 मनेन्द्रप्रताप, आर0 1668 जागेश्वर साहू, की सराहनीय भूमिका रहीं।

You missed

error: Content is protected !!