IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/अंबागढ़चौकी। आला अधिकारियों के निर्देशन में अंबागढ़ चौकी थाने में दर्ज चोरी के मामलों को निकाल करने विशेष निर्देश प्राप्त हुआ था जिस के तारतम्य में मुखबिर सूचना के आधार पर 03 आरोपीगणों से चोरी की मशरूका जप्त तक कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया|
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28 मई 2022 को प्रार्थी कोमल कुमार यदु निवासी ग्राम पांगरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके खेत में लगे मोटर पंप के केबल वायर लगभग 200 फीट तथा गांव के ही शंभू निषाद के शिवनाथ नदी में लगे मोटर पंप के लगभग 100 फीट केबल वायर इसी तरह भूपेंद्र कुमार यादव के मोटर पंप के लगभग 100 फिट केबल वायर कुल 400 फीट केबल वायर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना अंबागढ़ चौकी में धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि मनीष कुमार सिवना निवासी वार्ड नंबर 15 हल्बापारा अंबागढ़ चौकी का पुरानी तांबे का तार बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है कि मुखबिर सूचना के आधार पर मनीष सिवना को पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ करने पर घटना दिनांक 25 26 मई 2022 की दरमियानी रात अपने साथी मोहम्मद हारून खान, आबिद हुसैन, शेख कायनात एवं एकांश उर्फ चीकू कुंजाम के साथ शिवनाथ नदी किनारे लगे मोटर पंप एवं खेत में लगे मोटर पंप में लगे केबल वायर को मिलकर काटना, जलाने से मिले तांबे को आपस में बांटकर अपने घर में रखना बताया। आरोपीगण 01. मनीष कुमार सिवना पिता परमेश उम्र 21 साल निवासी वार्ड नंबर 15 हल्बापारा अंबागढ़ चौकी, 02. मोहम्मद हारुन उर्फ गोलू पिता सलीम खान उम्र 23 साल वार्ड नंबर 15 पठानपारा अंबागढ़ चौकी, 03. आबिद हुसैन पिता स्वर्गीय मुस्तफा हुसैन उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 14 राजवाड़ा चौक अंबागढ़ चौकी को पूछताछ कर उनके कब्जे से केबल तार के तांबे एवं घटना में इस्तेमाल किए मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेड 2136 को जप्त तक कर आरोपीगणों गिरफ्तार किया गया, तथा विधि से संघर्षरत दो बालक के विरुद्ध प्रारूप 1 आदर्श किशोर न्याय अधिनियम 2016 फार्म भरकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया| आरोपीगणों को आज दिनांक 31.05.2022 जेएमएफसी न्यायालय अंबागढ़ चौकी पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक श्याम ठावरे, प्रधान आरक्षक 819 टीकाराम पटेल, प्रधान आरक्षक 1701 उमेश कुमार यादव, आरक्षक 454 सुशील राऊत एवं आरक्षक 1674 विजय कुर्रे की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!