IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कैबिनेट मंत्री ने बोड़ला नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व पार्षदों की बैठक ली

नगर के विकास के लिए जुट कर कार्य करें – अकबर

विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं आएगी – मंत्री

बैठक में पार्षदों के साथ सी.एम.ओ. भी रहे उपस्थित

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री एवं कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष तथा पार्षदों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में उन्होंने नगर पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों से नगर के विकास के लिए जुट कर कार्य करने का निर्देश दिया।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभी पार्षदों से उनके वार्डों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। पार्षदों ने अपने वार्डों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी तथा नए विकास कार्यों की मांग से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकास के भरपूर कार्य करा रही है। विकास के कार्यों के लिए राशि की कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पार्षदों ने आवासीय पट्टे उपलब्ध कराए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आवासीय पट्टे के कुछ आवेदन लंबित होने की जानकारी देते हुए इसे भी निराकृत करने का आग्रह मंत्री श्री अकबर से किया। कैबिनेट मंत्री ने इस संबंध में तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन पर निर्देश दिया कि पात्र आवेदकों को आवासीय पट्टा देने की कार्यवाही शीघ्र किया जाए।
मंत्री अकबर ने पार्षदों से कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए वार्डों में विशेष रूप से पेयजल की उपलब्धता पर ध्यान दिया जाए। वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए। स्ट्रीट लाईट की नियमित रूप से मानिटर्रिंग की जाए कि लाईट जल रही है या नहीं। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि नए राशन कार्ड बनाने के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर राशनकार्ड बनाए जाए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने प्रदेश के राशन कार्डधारियों को किसी भी स्थान पर अपने राशन कार्ड से राशन लेने की सुविधा दी है। इसे देखते हुए कि बोड़ला में निवास कर रहे बाहरी राशन कार्डधारियों को उनके राशन कार्डों पर राशन मिले, इसपर भी ध्यान दिया जाए।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि बोड़ला नगर पंचायत के विकास के लिये अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा सभी पार्षद अपनी ओर से हर संभव प्रयास करें। मिल-जुल कर कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है। नागरिकों ने जो विश्वास पार्षदों के प्रति प्रकट किया है उसे पूरा किया जाए। सभी पार्षदों ने नगर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का भरोसा दिलाया।
बैठक में बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, पार्षद गण शमशाद बेगम, अर्जुन पटेल, परेटन बाई, विसर्जन धुर्वे, संतोषी साहू, हरिप्रसाद बंजारे, भरत गुप्ता, दया राम खुसरो, पूरन मानिकपुरी, सी.एम.ओ. अश्वनी शर्मा, लेखापाल सुनील कुमार खुटले सहित मनमोहन अवस्थी, रामचरण साहू, राजेन्द्र खरे, परदेशी यादव, नारायण साहू उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!