IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अपने जमीन में हुए अवैध कब्जे को लेकर बोड़ला तहसील कार्यालय का चक्कर लगा रहे परेशान युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार

नायब तहसीलदार के द्वारा 4 फरवरी को कब्जे को लेकर आदेशित किया गया लेकिन अभी तक नही मिला कब्जा ।

कब्जा करने वालो का हौसला बुलन्द आवेदक के निजी भूमि को छोड़ने को तैयार नहीं।

कबीरधाम ब्रेकिंग-पूरा मामला बोड़ला तहसील स्थित चिमरा का है का जहां पर अपने निजी जमीन खसरा नंबर 244/7 ,244/8 में हुए अवैध कब्जे को लेकर न्यायालय नायब तहसीलदार के पास आवेदन किया गया था लेकिन बेदखली आदेश दिनांक 4 फरवरी 2022 को नायब तहसीलदार के द्वारा किया गया लेकिन आवेदक को अभी तक कब्जा नहीं मिला कब्जे को लेकर फिर से तहसीलदार के पास आवेदन किया गया लेकिन कोई निराकरण नहीं किया गया अब आवेदक परेशान होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कब्जा दिलाने को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि आवेदक को न्याय मिलता है कि नहीं। राजस्व मामले में उदासीनता के चलते सभी तहसीलों में यही हाल है।

You missed

error: Content is protected !!