IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

 पंडरिया पुलिस की अपराध पर कार्यवाही ,एक और चोर को भेजा गया सलाखों के पीछे ।
 गोशाला में सुनसान पाकर ताला तोडकर चोरी करने वाले चोर चढे पंडरिया पुलिस के हत्थे ।
 आरोपी के कब्जे से एक लोहे का डंबल ,LED लाईट,सिलिंग पंखा किमती 5000 रूपये को जप्त किया गया।
 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेला।
–00–
कवर्धा। थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डां0 लाल उमेंद सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे जिला कबीरधाम के दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ था कि प्रार्थी बेजुबान सेवा समीति का संयोजक द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.05.2022 को रात्रि 01 बजे तक गौशाला समीति सदस्य अपेन्द्र चौबे एवं मृगेन्द्र राजपूत के साथ बैठे थे उसके बाद अपने-अपने घर चले गये कि प्रात: 08 बजे बेजुबान समीति के सदस्य अपेन्द्र चौबे गौशाला पहूंचा तो देखा सामने दरवाजे का ताला टुटा हुआ था और गौशाला भवन अंदर जाकर देखा तो एक सेट डंबल 02 नग किमती 2000रूपये,एक प्लड LED लाईट किमती 1500 रूपये एवं एक नग सिंलिग पंखा का मोटर किमती 1500 रूपये जुमला किमती 5000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान संदेही प्रदीप उर्फ बल्लू पिता सुनिल टण्डन उम्र 19 साल समरूपारा पंडरिया को पकड कर थाना लाया गया जिसे कडाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को रात में 02 बजे सुनसान पाकर गौशाला में चोरी करना कबूल किया तथा चोरी किया गये समान एक सेट डंबल 02 नग किमती,एक प्लड LED लाईट एवं एक नग सिंलिग पंखा का मोटर को अपने घर से बरामद कराया आरोपी को आज दिनांक 14.05.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!