हैवानियत: शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर कपड़ा धोने के कुटेला से कर दी पत्नी की हत्या
फोटो:- आरोपी संतोष देवांगन
बेमेतरा: 15 मई 2022:- जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 21में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पति ने पत्नी की कपड़ा धोने के कुटेला से वार कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी संतोष देवांगन को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 भादवी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बेमेतरा थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश अवधिया ने बताया कि आरोपी संतोष देवांगन शराब पीने के लिए अपनी पत्नी संतोषी देवांगन से पैसा मांग रहा था। लेकिन उनकी पत्नी ने पैसा देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दौरान दोनों में जमकर विवाद हुआ। पैसा नहीं देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे कपड़ा धोने के कुटेला से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की मदद से तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रायपुर रिफर कर दिया गया। इस दौरान रायपुर ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई है। मेकाहारा पहुँचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। जिसको लेकर हमेशा पति पत्नी में विवाद होता रहता था इससे महिला परेशान थी। उन्होंने बताया कि मृतका की एक बेटी है।
