IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*::- 52.320 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा व 02 तस्कर चढ़े बोड़ला पुलिस के हत्थे।*

*::- 02 गांजा तस्कर निवासी भिलाई छत्तीसगढ़ टाटा इंडिगो कार के साथ गिरफ्तार।*

*::- टाटा इंडिगो कार के साथ गांजा तस्करी करते आरोपीयो को पकड़ने में पुलिस को मिली है बड़ी सफलता।*

*::- अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 5,23,200 पांच लाख तेईस हजार दो सौ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त टाटा इंडिगो कार की कीमती 3,00000 तीन लाख रुपये एवम 1 नग मोबाइल कीमत 1000 एक हजार रुपये*
*::-कुल जुमला कीमती 8,25,400/- आठ लाख चौबीस हजार दो सौ रुपये को पुलिस ने किया जप्त।*

कवर्धा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी0एन0 मीणा के निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला  जगदीश उइके के दिशानिर्देश में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक रमाकांत तिवारी के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी गणों के आदेशानुसार बोड़ला थाना क्षेत्र में अवैध शराब, लूट चोरी मादक पदार्थ तस्करो एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत करने लगातार क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरो से आवश्यक चर्चाएं की जा रही है, जिस पर विश्वसनीय मुखबीर से आज दिनांक-09/05/2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि रायपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर रायपुर से जबलपुर की ओर आ रही एक टाटा इंडिगो कार क्रमांक CG-07M-7175 ग्रे कलर जिसमें बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं, उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी बोड़ला रमाकांत तिवारी द्वारा उक्त सूचना को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुवे प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाफ के साथ थाने के सामने मुख्य मार्ग भोरमदेव चौराहा पर चलित बेरिकेटिंग के माध्यम से संदिग्ध टाटा इंडगो कार क्रमांकCG 07M 7175 को रुकवाकर कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुवे टाटा इंडिगो कार कि तलाशी ली गई। तलाशी पश्चात कार के डिक्की के अंदर छोटे बड़े पैकेट में छुपाकर रखे कुल 46 पैकेट गांजा वजन 52.320 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी चालक 01. आनंद नंदेश्वर पिता रघुनाथ नंदेश्वर उम्र 50 साल साकिन अंबेडकर नगर कोहका रोड सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ. ग.)। 2. अनिल भारती पिता रूपराम भारती उम्र 45 वर्ष साकिन नेहरू नगर अटल आवास भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ. ग.) को गिरफ्तार किया गया। कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 52.320 किलोग्राम कुल कीमत 5,23,200 पांच लाख तेईस हजार दो सौ रूपये को जप्त किया गया, एवं घटना में प्रयुक्त टाटा इंडिगो कार कुल कीमती 3,00000 तीन लाख एवं एक नग मोबाइल कीमत 1000 रूपये को जप्त किया गया। तथा आरोपियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपियो से पूछताछ करने पर गांजा को अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने हेतु रायपुर की ओर से ले जाकर मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में खपाने की तैयारी में थे।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक रमाकांत तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना बोड़ला के सहायक उप निरीक्षक गोविंद चंद्रवंसी सम्पूर्ण थाना स्टाप, व डायल 112 के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!