IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शहर के ऐतिहासिक रानीसागर तालाब में रविवार को एमबीबीएस छात्र ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सुबह तकरीबन 6:45 बजे की है। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और पानी में तैर रहे शव को बाहर निकाला।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बसंतपुर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि घटना रविवार सुबह लगभग 6:45 बजे की है युवक ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।मृतक का नाम प्रशुन भारद्वाज उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी राजस्थान हाल मुकाम पेंड्री शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बताया जा रहा है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इधर प्रशुन की मौत की खबर पेंड्री शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में आग की तरह फैल गई। लोग अभी भी सकते में कि अचानक प्रशुन ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया और मौत को गले लगाने की पीछे की वजह क्या थी।

You missed

error: Content is protected !!